कर्क
nine of cups
आज का दिन आप के लिए इच्छाओं को पूरा करने में सहयोगी है. दोस्तों के साथ यादगार पलों को बांटेंगे. भावनाओं के प्रदर्शन में सहज बने रहेंगे. सकारात्मक बदलावों को बढ़ावा देंगे. आपसी सहयोग से लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी. तेज तरक्की के अवसर बनेंगे. लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी. स्पर्धा का भाव बना रहेगा. आसपास अनुकूलन रहेगा.
नीति नियमों का सम्मान बनाए रखेंगे. निजी मामलों में स्मरणीय पल बनेंगे. सहयोग की भावना बढ़ेगी. व्यक्तिगत प्रयासों में सफल होंगे. कलात्मकता को बढ़ावा देंगे. निजी प्रदर्शन उम्दा रहेगा. प्रतियोगिता में बेहतर रहेंगे. सुखद संयोग बनाए रहेंगे. विविध मामलों में प्रभावशाली बने रहेंगे. विरोधी को मौका नहीं देंगे. कार्य लंबित रखने से बचें.
स्वास्थ्य: स्वयं को संवारने पर फोकस होगा. सेहत अच्छी रहेगी. हड़बड़ी में कोई कार्य नहीं करेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी प्रयास तेज बने रहेंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे.
रिश्ते: घर में समय देंगे. बड़ों की सलाह का पालन रखेंगे. दोस्तों का साथ रहेगा. सभी सहयोग रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा