कर्क
फोर आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए अन्य की भावनाओं को समझने का प्रयास बनाए रखने में सहयोगी है. समय की चाल को समझते हुए कार्य व्यापार में सहजता से निर्णय लें. लोगों से तालमेल बिठाकर आगे बढ़ें. घर में सामंजस्यता बनाए रखें. अनावश्यक नियमों से मुक्त रहें. अफवाहों पर भरोसा न करें. कम महत्व के विषयों में जवाब देने से बचें.
व्यक्तिगत मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे. अधिकारी सहयोगी होंगे. निजी विषयों में अनुकूल स्थिति बनाए रखें. चर्चा संवाद में सावधानी बढ़ाएं. जिम्मेदारों से तालमेल बनाए रखेंगे. आर्थिक लेनदेन में संतुलन बना रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में शुभता बनी रहेगी. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. छोटेपन का त्याग करें. विनम्रता से काम लें. त्याग की भावना बनाए रहें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य जांच में नियमितता लाएं. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं. मौसमी सावधानी बढ़ाएं. सैर बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी मामलों को बेहतर बनाए रखेंगे. वातावरण में सजगता शुभता बनी रहेगी. लाभ बढ़ा रहेगा.
रिश्ते: घर के लोग मददगार होंगे. भावनात्मक दबाव में नहीं आएं. व्यक्तिगत मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी.
अरुणेश कुमार शर्मा