Kark Tarot Rashifal 29 April 2026: पुरानी गलतियों से सीख लें, फायदा होगा

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 29 April 2026: कार्य पूरे करने के लिए दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें. किसी की उम्मीदों या वादों के कारण खुद को परेशानी में न डालें. काम शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी अवश्य जुटाएं.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):
Cards:- Two of Cups

आप अपने प्रिय व्यक्ति को विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं. परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताने का समय आ सकता है. शुरुआत में घर के कुछ लोग इस बात से खुश न दिखें, लेकिन धैर्य और संयम से स्थिति संभाली जा सकती है. जल्दबाजी से बचें और शांत रहकर सभी को समझाने का प्रयास करें.

Advertisement

व्यवसाय में साझेदार के साथ संबंध मजबूत होंगे. मिलकर काम करने से व्यापार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. यह साझेदारी आप दोनों के लिए लाभकारी साबित होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.

अपनी वाणी में मधुरता और सरलता लाना जरूरी रहेगा. बातचीत के दौरान कटु शब्दों से बचें. कई बार छोटी सी कठोर भाषा भी आपकी अच्छी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.

कार्य पूरे करने के लिए दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें. किसी की उम्मीदों या वादों के कारण खुद को परेशानी में न डालें. काम शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी अवश्य जुटाएं. ताकि बाद में गलती की गुंजाइश कम रहे. पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

Advertisement

स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने के कारण सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

आर्थिक स्थिति: दूसरों को देखकर अनावश्यक खर्च करना आपको कर्ज की ओर ले जा सकता है. सोच-समझकर खर्च करें.

रिश्ते: बचपन से जुड़े कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है. यह मुलाकात पुरानी सुखद यादों को फिर से ताजा कर देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement