कर्क (Cancer):-
Cards:- Queen of Cups
आपकी पिछली मेहनत का शानदार नतीजा मिलने वाला है. घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य या शादी की योजना बन सकती है. पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और बजट का ध्यान रखें. सेहत से जुड़ी किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें.
राजनीति में नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. नकारात्मक लोगों की बातों पर ध्यान न दें और अपने काम में जुटे रहें. बिजनेस में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन किसी भी पेपर पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें. कोर्ट-कचहरी के पुराने मामले में किसी महिला मित्र की मदद से राहत मिल सकती है.
स्वास्थ्य: कसरत और योग को प्राथमिकता दें, इससे मानसिक शांति मिलेगी.
आर्थिक स्थिति: खरीदारी का मन बनेगा, नया वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है.
रिश्ते: दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और आपसी प्यार गहरा होगा.
दिशा भटनागर