Kark Tarot Rashifal 25 April 2026: धन का प्रवाह सामान्य बना रहेगा, महंगे उपहार मिल सकते हैं

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 25 April 2026: जीवन में सुविधाएं होने के बावजूद मन के भीतर खालीपन या निराशा बनी रह सकती है. बाहरी सफलता हमेशा आंतरिक संतोष नहीं देती. ऐसे में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क राशि (Cancer)
Cards:- Nine of Pentacles

कर्क राशि वालों के लिए यह समय इच्छापूर्ति, आत्मविश्वास और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत लेकर आया है. लंबे समय से जिन कामनाओं को आप मन में संजोए हुए थे, उनके पूरे होने के योग बन रहे हैं. अब तक परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं थीं और कई बार प्रयास करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात बदलते नजर आएंगे. ऐसा महसूस होगा कि रुके हुए कार्य गति पकड़ रहे हैं और मनोकामनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ रही हैं.

Advertisement

जीवन में सुविधाएं होने के बावजूद मन के भीतर खालीपन या निराशा बनी रह सकती है. बाहरी सफलता हमेशा आंतरिक संतोष नहीं देती. ऐसे में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है. यह व्यक्ति मित्र, मार्गदर्शक या कोई शुभचिंतक हो सकता है, जिसकी बातों से आपका नजरिया बदलेगा और मन हल्का महसूस करेगा.

स्वास्थ्य: पैर में लगी चोट या छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें. समय पर उपचार न करने पर परेशानी बढ़ सकती है.

आर्थिक स्थिति: धन का प्रवाह सामान्य बना रहेगा. किसी वरिष्ठ, बड़े व्यक्ति या करीबी से कोई महंगा और मूल्यवान उपहार मिलने की संभावना है.

रिश्ते: दूर स्थान से आए किसी मित्र या प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी. परिवार में किसी बड़े समारोह, मांगलिक कार्य या उत्सव की तैयारियों में व्यस्त रह सकते हैं. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और सामाजिक मेलजोल भी अच्छा रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement