Kark Tarot Rashifal 24 April 2026: धैर्य और संयम बना कर रखें, बढ़ सकती हैं वैवाहिक जीवन में नजदीकियां

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 24 April 2026: किसी नए व्यक्ति के साथ गोपनीय या निजी बातें साझा न करें. इस समय किसी एक सदस्य की जिद के चलते पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रयास करने पड़ सकते है.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- Ace of wands

भाग्य साथ दे सकता है. किसी पड़ोसी से विवाद को गुस्से और वाद-विवाद की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें. वैवाहिक जीवन में नजदीकियां बढ़ सकती है. कुछ कार्यों में विलंब आने से स्थितियां खराब हो सकती है. प्रिय के साथ विवाह की बात परिजनों को बता सकते है. विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा के जल्द ही पूरे होने की संभावना बनती नजर आ सकती है. किसी की मंशा आपके खिलाफ हो सकती है. अपने सभी जरूरी कागजातों को व्यवस्थित रखें. किसी नए व्यक्ति के साथ गोपनीय या निजी बातें साझा न करें. इस समय किसी एक सदस्य की जिद के चलते पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रयास करने पड़ सकते है.  धैर्य और संयम बना कर रखें. किसी भी प्रकार की यात्रा को अभी स्थगित रखें. यदि यात्रा करना बहुत आवश्यक हो, तो सावधानी बनाए रखें. ये समय कुछ ऐसी योजनाओं पर विचार करने का है. जो काफी पहले सोची होंगी. उन योजनों  को समझे और उनको क्रियान्वित करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: पेट खराब होने से बैचेन हो सकते है. खानपान सदा रखें. 

आर्थिक स्थिति: घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. माता से कीमती उपहार मिल सकते है. 

रिश्ते: बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. सामने वाले को समझने की कोशिश करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement