Kark Tarot Rashifal 21 April 2026: व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें, आत्मविश्वास बढ़ेगा

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 21 April 2026: लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है.धैर्य,संयम और शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा.कार्यों को लापरवाही और जल्दबाजी से न करें.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
 Cards:- Knight of Pentacles 

वर्तमान समय परिस्थितियों में काफी विरोधाभास लेकर आ सकता है.कुछ कार्यों को पूरा होने में विलंब हो सकता है.इस समय अचानक से कोई न कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती हैं.नौकरी में स्थिति मजबूत होती नज़र आ सकती है.उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है.घर के बड़े बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.अपनी कीमती चीजों और जरूरी कागजात को संभालकर रखें.किसी को दिया पैसा अटक सकता हैं.कुछ कार्य अचानक से रुकते हुए महसूस करेंगे.इस समय  किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने में थोड़ी ज्यादा परेशानी हो सकती है.नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के बाद भी कुछ समस्याएं सामने आ सकती है.कार्य क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है.धैर्य,संयम और शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा.कार्यों को लापरवाही और जल्दबाजी से न करें.

Advertisement

कार्य में आ रहे जोखिम उठाना पसंद नही है.इसके बाद भी जोखिम पूर्ण कार्य आने पर पूरा करने की कोशिश कर सकते है.किसी कार्य में नए विचारों को लेकर कार्य करने की जगह पहले से चला आ रहा रास्ता बेहतर प्रतीत हो सकता है.किसी भी परेशानी का सामना करने का डर और कार्य के प्रति आलस्य लक्ष्य को  दूर कर सकता है.आत्मविश्वास के साथ हर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें.

स्वास्थ्य : किसी स्वास्थ्य समस्या से लंबे समय से ग्रस्त चले आ रहे है.अब उससे राहत मिल सकती है.

आर्थिक स्थिति:जमा पूंजी कही अटक सकती है.व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखे.

रिश्ते : किसी रिश्ते में लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करने का प्रयास कर सकते है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement