कर्क (Cancer):-
Cards:- Queen of wands
किसी भी व्यावसायिक यात्रा को अभी स्थगित रखें. ये समय निवेश के लिए प्रतिकूल नहीं है. इस समय जीवन में आ रहे उतार चढ़ाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता. ऐसी स्थिति में उन के साथ सामंजस्य बैठना ही बेहतर रहेगा. इस समय किसी निर्णय के लेने में हिचकिचाहट महसूस हो सकती है. जल्दबाजी न करें. आराम से निर्णय लें. कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है. जिससे खुद को असहज महसूस कर सकते है. अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहे. इससे परेशानी बढ़ सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं को साझा कर सकते हैं.
किसी व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा कर सकते है. जीवनसाथी से किसी व्यवसाय से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं. किसी महिला मित्र की सहायता से एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. विदेश जाने के कुछ मौके प्राप्त होने की संभावना बन रही है. बार-बार कार्यों में आ रही रूकावटों को दूर करने का प्रयास करें. लोगों की बातों को अनसुना करें. ऐसे लोग जो नकारात्मक और आलोचनात्मक बातें करते हो. उनसे रिश्ते सीमित करें. परिवार के हित को ध्यान रखते हुए कुछ निर्णय लिये जा सकते है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर सकते है.
स्वास्थ्य:गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. मौसम में बदलाव परेशानी बढ़ा सकता है.
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता हैं. खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते: जीवनसाथी के व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते है. प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की कोशिश कर सकते है.
दिशा भटनागर