कर्क (Cancer):-
Cards :-The Hermit
किसी महत्वपूर्ण अवसर की याद अकेलेपन को साथ लेकर आ सकती है. पूर्व में हुआ कोई हादसा बार बार परेशान कर सकता है. किसी बड़े बुजुर्ग से अपनी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते है. प्रिय के बचपन के मित्र की दखलंदाजी रिश्ते को खराब कर सकती है. सामने वाले से बातचीत करेंगे.परिवार में किसी सदस्य की गलत संगत से सभी लोग परेशान हो सकते है. धैर्य से सामने वाले की गतिविधियों पर ध्यान दे सकते है.. काफी समय से किसी परेशानी का समाधान नहीं ढूंढ पा रहे है. जल्द ही इस समस्या से बाहर निकलेंगे.
मन में आध्यात्म के प्रति झुकाव महसूस कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गंभीरता लाइए. कार्यों को करने में जल्दबाजी न करे. कोई भी समस्या ऐसी नहीं होती, जिसका समाधान न ढूंढा जा सके. समय पर कार्यों को पूरा करें.अहंकार और दंभ जीवन को असंतुलित कर सकते है. पारिवारिक और व्यावसायिक सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए. धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी आती दिख रही है. समय के साथ सोच और व्यवहार में बदलाव लाए. दूसरों पर निर्भरता कम करें. पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें. अपने कीमती सामान की स्वयं सुरक्षावकारे.
स्वास्थ्य मौसम में आया बदलाव गले में तकलीफ कर सकता है.उतरते समय सावधानी रखे.पैर में चोट लगने की संभावना बन रही है.
अर्थिक स्थिति : धन की अवाक बनी रहेगी.अपनी जमा पूंजी का सही जगह निवेश करे. व्यर्थ के खर्चे आपको परेशानी में डाल सकते है.
रिश्ते : रिश्ते में गंभीरता लाइए.जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएंगे. किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे है.
दिशा भटनागर