Kark Tarot Rashifal 16 March 2026: अजनबी लोगों पर एकदम से विश्वास न करें, सेहत का भी ख्याल रखें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 16 March 2026: दूसरों की निजी बातों में दखल न दें. संभव हो, तो किसी के भी साथ कार्य क्षेत्र या पारिवारिक जीवन से सम्बन्धित बातें साझा न करें. अजनबी लोगों पर एकदम से विश्वास न करें.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- Ten of swords 

प्रिय पर किया अतिविश्वास धोखा दे सकता है. किसी की बातों से प्रभावित होकर निर्णयों में तब्दीली न लाएं. माता पिता की सेहत और सुख सुविधा की जिम्मेदारी स्वयं लें. ऐसे किसी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें. जिसका चरित्र दोहरा या संदिग्ध हो. किसी कार्य की जिम्मेदारी दूसरे पर न सौंपे. अपनी जिम्मेदारियों को स्वयं उठाएं. कुछ विरोधी लोग कार्य क्षेत्र में सक्रिय हो सकते है. कार्यों को लेकर सावधान रहें. किसी के साथ बढ़ती अंतरंगता को निजी रखें.

Advertisement

ये बात आपके खिलाफ फैला दी जा सकती है. जो मान सम्मान को प्रभावित करेगी. परिवार में तनाव हो सकता है. समस्याओं को परिजनों के साथ साझा करें. मिलकर आसानी से समाधान निकालें जा सकते है. किसी की बातों में आकर कोई गलत कदम न उठाएं. दूसरों की निजी बातों में दखल न दें. संभव हो, तो किसी के भी साथ कार्य क्षेत्र या पारिवारिक जीवन से सम्बन्धित बातें साझा न करें. अजनबी लोगों पर एकदम से विश्वास न करें. 

स्वास्थ्य: बार बार बिगड़ती तबियत किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का इशारा कर सकती है. चिकित्सक से पूरी बातें कहकर सही परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में की गई किसी की मदद अच्छे प्रतिफल दे सकती है. इससे मन से चिंता दूर होगी. 

रिश्ते: जो बीत चुका है. उसको लेकर वर्तमान रिश्तों को न बिगड़े. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement