कर्क (Cancer):-
Cards:-Knight of wands
कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण कार्य में सफलता प्राप्त करना मुश्किल नजरआ सकता है. इस समय कार्य का पुनःअवलोकन कर स्थिति को संभालने का प्रयास करें. उच्च अधिकारी इस कार्य से संबंधित पूरी जानकारी ले सकते हैं. इस बात की सूचना किसी करीबी से मिल सकती है. कार्य क्षेत्र में बढ़ता पक्षपात पूर्ण व्यवहार मन में कार्य को लेकर अरुचि उत्पन्न कर सकता है.
इस समय मन की भावनाओं को नियंत्रित रखें. कुछ छोटे बड़े अवसर आपके सामने आ सकते हैं. सही अवसरों का चयन सूझबूझ से कीजिए. इस समय किसी पुराने रिश्ते को लेकर कुछ सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है. मध्यस्थ व्यक्ति के सामने अपने पक्ष को सही तरीके सामने रखने का प्रयास करेंगे. किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. निकट भविष्य में दोनों विवाह की योजना बना सकेंगे. परिवार में लंबे समय बाद नन्हे मेहमान के आगमन की सूचना से है.
स्वास्थ्य: ज्यादा ठंडी चीजों के उपयोग से गले में काफी परेशानी बढ़ सकती है. खानपान में नियंत्रण रखें.
आर्थिक स्थिति: छोटी-छोटी बचत कर धन का निवेश सही जगह पर करेंगे. इस समय किसी के साथ लेनदेन ना करें.
रिश्ते: कार्य क्षेत्र में अपने व्यवहार में पहले से अधिक मधुरता और विनम्रता लाने की कोशिश कर सकते हैं.
दिशा भटनागर