कर्क (Cancer):-
Cards:- Queen of Cups
इस समय कार्यों में किए गए प्रयास अच्छा प्रतिफल लेकर आएंगे. सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. परिवार में किसी के विवाह को लेकर मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी चल सकती हैं. सभी लोग उत्साह से इन कार्यों में भाग लेने का प्रयास करेंगे. लेनदेन में समझदारी दिखाएं. आय और वे में संतुलन बनाए रखें. यदि कोई शारीरिक समस्या बार-बार परेशान कर रही है. तो सही परामर्श लेना आवश्यक है. राजनीति में नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है. किसी की बुरी बात से विचलित ना हो. अपने कार्यों को पूरा करने में जी जान से जुट जाएं.
आप स्वयं अपने कार्यों के विश्लेषक हैं. अतः सोच समझकर कार्यों को पूरा करें. कारोबारी मामलों में हालात पक्ष में हो सकते हैं. इस समय कागजातों को अच्छे से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें. जल्दबाजी में आकर किसी पर निर्णय पर अपनी मोहर ना लगे. बाद में पछताने से बेहतर है अभी कार्यों को सही तरीके से पूरा किया जाए. न्यायालय में चल रहे प्रकरण का फैसला जल्द ही सामने आ सकता है. इस बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं. किसी महिला मित्र का सहयोग फैसले को अपने पक्ष में कर लेने में सहयोग कर सकता है.
स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम और योग पर ध्यान दें. इससे मानसिक तनाव कम हो सकता है.
आर्थिक स्थिति: परिवार के साथ खरीदारी कर सकते हैं. नए वाहन की खरीदी करने पर विचार बन सकता है.
रिश्ते: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. प्रेम संबंध भी और गहरे हो सकते हैं.
दिशा भटनागर