Kark Tarot Rashifal 9 April 2026: लापरवाही ना करें, कार्यों में गति आ सकती है

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 9 April 2026: प्रकृति के समीप खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते है.यदि अभी तक जीवन में अकेले ही संघर्ष करते आए हैं. तो मित्रों की तरफ हाथ बढ़ा कर देखिए.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- Three of cups 

लंबे समयांतराल के बाद पुराने मित्रों से हुई मुलाकात रोमांचित कर सकती है.किसी मित्र की सहायता से कुछ पुराने मामलों को सुलझा सकते है.कार्य क्षेत्र में बढ़ती हुई राजनीति के चलते नौकरी बदलने की सोच बन सकती है.नई नौकरी की तलाश करेंगे. मन की शांति और सुकून के लिएपरिजनों  के साथ  किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बनाएंगे.इस समय स्वयं को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश करें.प्रकृति के समीप खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते है.यदि अभी तक जीवन में अकेले ही संघर्ष करते आए हैं. तो मित्रों की तरफ हाथ बढ़ा कर देखिए.कोई न कोई आपका हाथ जरूर थमेगा.इस बात का विश्वास रखें.

Advertisement

अचानक से अतीत के किसी व्यक्ति से जिसके साथ एक लंबे समय से कोई संवाद नहीं रहा है.उसके  सामने आने से हैरानी के साथ खुशी हो सकती है.अभी तक यदि  कोई कार्य अपूर्ण हैं.तो उसको पूरा करने को प्राथमिकता दें.प्रतियोगिता और परीक्षा में सफलता की पूर्ण संभावना है. आपके किए गए कार्य दूसरों की सराहना प्राप्त करेंगे.घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है.रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है.

स्वास्थ्य: व्यस्ततम जीवन  से थोड़ा समय स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ भी देने का प्रयास करें. छोटी या बड़ी किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या को लेकर लापरवाही ना करें.

आर्थिक स्थिति: नौकरी में अच्छी वेतन वृद्धि आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती है.

रिश्ते: यदि किसी के साथ थोड़ी अनबन चल रही है.तो पहल कर रिश्तों को सुधार सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement