Kark Tarot Rashifal 8 March 2026: गुस्से और अपशब्दों पर काबू रखें, परिवार के साथ समय बिताएं

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 8 March 2026: गुस्से और अपशब्दों पर काबू रखें. कार्य से संबंधित किसी भी तरह के तनाव को परिजनों के ऊपर ना निकले. परिवार के साथ समय बिताएं और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- The Tower
किन्हीं दो करीबी लोगों के बीच के मतभेद को सुलझाने का प्रयास नाकामयाब हो सकता है. इस समय खुद को आरोपी में घिरा हुआ पाएंगे. चारों तरफ से परेशानियां अचानक से सामने आ सकती हैं. संभव हैं, कि इस स्थिति में कोई भी रास्ता नजर ना आएं. विचारों पर नियंत्रण कर मन को शांत करने का प्रयास करें. अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है. दूसरों के ऊपर निर्भरता कम करें. सामने वालों की बातों का सम्मान करें. किसी पर आरोप लगाने से पूर्व उस बात की सच्चाई जानने का प्रयास करें.

Advertisement

बिना देखे या बिना जाने सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का दखल सीमित करें. जरूरत ना होने पर किसी को कोई सलाह ना दें. कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकते हैं. ऐसी स्थिति में शांत रहकर कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करना लोगों की प्रशंसा दिला सकता है. गुस्से और अपशब्दों पर काबू रखें. कार्य से संबंधित किसी भी तरह के तनाव को परिजनों के ऊपर ना निकले. परिवार के साथ समय बिताएं और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें. 

स्वास्थ्य: तेज गति से दौड़ना घुटने में दर्द कर सकता है. यदि वजन अधिक है, तो थोड़ा धीरे दौड़े. 

आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को समय पर खत्म करें. जरूरत से ज्यादा खरीदारी पैसों की फिजूल खर्ची हो सकती है. 

रिश्ते:- भाई बहनों के साथ बिगड़े हुए रिश्ते सुधार सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement