कर्क (Cancer):-
Cards:- The Chariot
किसी काम में तुरंत सफलता नाम मिल रही हो. तो चिंता करने की जगह दोबारा कोशिश करना बेहतर रहेगा. समझदारी से किया गया कार्य फायदेमंद साबित होगा. इस समय लिया गया कोई भी महत्वपूर्ण फैसला भविष्य में काफी बदलाव ला सकता है. किसी भी निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें. पड़ोसियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. अपने व्यवहार में नरमी और सहजता लाने का प्रयास करें. दूसरों को सलाह देने की जगह पहले अपने व्यवहार को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं. फिजूल बातों को बेकार की गतिविधियों से दूरी बनाएं. राजनीतिक क्षेत्र में जुड़े लोगों को अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ सकता है. किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा ना करें. आर्थिक मामलों में सलाहकार की मदद जरूर लें. महिलाओं को अपने व्यवसाय को लेकर विशेष रूप से सजग रहना की सलाह दी जाती है. आसपास के वातावरण को अनदेखा न करें.
स्वास्थ्य: इस समय स्वास्थ्य बेहतर है. वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लापरवाही ना करें.
आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए गए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. घर के पुनर्निर्माण पर विचार करेंगे.
रिश्ते: परिवार के साथ किसी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधि को कर सकते हैं.
दिशा भटनागर