Kark Tarot Rashifal 7 March 2026: कर्क राशि वालों को घरों से जुड़े निवेश में होगा फायदा, क्रोध पर रखें नियंत्रण

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 7 March 2026: स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें. कुछ नई तकनीक सीखना योग्यता को और बेहतर बना सकता है. घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- The Chariot 

खेल जगत या कलात्मक कार्यों से सम्बन्धित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते नजर आएंगे. साथ ही जो लोग रचनात्मक या तकनीकी कार्यों से जुड़े हैं. उन्हें इस समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लंबे समय किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है.  कार्य क्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी.  जिसके चलते कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है. स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें. कुछ नई तकनीक सीखना योग्यता को और बेहतर बना सकता है. घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा. संभव है, कि किसी पुरानी संपत्ति को व्यावसायिक रूप में बदल रहे हो. यदि पारिवारिक सदस्यों के  साथ कोई मतभेद बना हुआ है. तो उसको सुलझाने  का प्रयास करें. कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए माफी मांग सकते हैं. किसी के साथ विवाद में उलझने की कोशिश ना करें.  लोगों के व्यवहार या चरित्र को लेकर की गई टीका टिप्पणी विवाद को बढ़ सकती है. इससे लोगों के सामने बनी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. क्रोध और भाषा पर नियंत्रण रखें.  गुस्से में अपशब्दों का प्रयोग ना करें. ऐसा कोई कार्य न करें,जो बाद में पछतावे की वजह बने. 

Advertisement

स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा स्वास्थ्य की चिंता बीमारी को बिगड़ सकती है. तनाव न करें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. किसी किए गए निवेश से अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. 

रिश्ते: जिद्द या अहंकार में आकर रिश्ते खराब हो सकते है. उन्हें सुधारें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement