4.कर्क (Cancer):-
Cards:- The Hermit
किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के निजी जीवन मे तांका झांकी न करें.इससे विवाद हो सकता है.व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालें.किसी परेशानी में घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह मार्गदर्शक का कार्य करेगी.स्वयं को अकेला न समझें.पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी घर की शांति बिगाड़ सकती है.थोड़ा सजग रहें.यदि किसी संबंध को लेकर संदेह महसूस कर रहे हैं. तो उस संबंध को त्यागने में ही भलाई है. इस समय आत्ममंथन जीवन में नए बदलाव ला सकता है.इस समय कुछ ऐसी स्थितियों या समझौतों को स्वीकार करना पड़ सकता है.
जो अप्रसन्नतादायक होगी.ऐसी स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें.जो कुछ अपने मन के भीतर छुपाया हुआ है. उसको बाहर निकलने का समय जल्द ही सामने आ सकता है.आवश्यकता पड़ने पर किसी साधु, संत या बुजुर्ग व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन ले सकते हैं. यदि आप उनसे सहायता मांगेंगे, तो आपको निश्चित ही सहायता मिलेगी. जीवन कुछ चुनौतियां आपके समक्ष प्रस्तुत कर सकता हैं.इन चुनौतियां का सामना डटकर करें.आने वाले भविष्य के लिए खुद को मजबूत और दृढ़ बना कर रखे हैं .किसी भी तरह की कमजोरी लोगों को जीवन में झांकने का मौका दे सकती है.इस स्थिति से बचकर रहें.
स्वास्थ्य : स्वस्थ रहें. जरूरत से ज्यादा मीठा ना खाएं.नियमित व्यायाम स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में मदद करेगा.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक है.कार्य क्षेत्र में वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है.
रिश्ते: माता के साथ आपके संबंध पहले से और बेहतर होंगे. जल्द ही माता से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है.
दिशा भटनागर