Kark Tarot Rashifal 4 April 2026: कर्क राशि वाले अनैतिक कार्य न करें, किसी से पैसा न लें उधार

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 4 April 2026: किसी की बातों में आकर कोई भी अनैतिक कार्य न करें. शेयर बाजार में निवेश करते समय किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं. दूसरों की निजी जिंदगी में दखल ना दे.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- The Lovers 

विवाहित लोगों के लिए ये समय उत्तम है. प्रेम और सहयोग की भावना का दिखावा न करें. अन्यथा बड़ा नुकसान हो जाएगा. संतान की पढ़ाई को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते है. जीवन में काफी बदलाव महसूस कर सकते है छोटी छोटी खुशियां में छुपे हुए सबक को भी समझने की कोशिश करें.  वाहन की मरम्मत कराते रहे. किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है. बड़ों की सलाह मार्गदर्शक का कार्य करेगी.  यदि कोई शारीरिक समय समस्या परेशान कर रही है . तो उसे नजरअंदाज ना करें. सही समय पर चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है. कार्य शैली में सुधार होगा कार्य में आ रहे अवरोध समाप्त होते नजर आएंगे. यदि कहीं कोई पैसा रुका हुआ है.  तो उसे वापस लेने के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक और सामाजिक मामले में सोच विचार को अहमियत दी जा सकती है.  किसी की बातों में आकर कोई भी अनैतिक कार्य न करें. शेयर बाजार में निवेश करते समय किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं. दूसरों की निजी जिंदगी में दखल ना दे.  

Advertisement

स्वास्थ्य: छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न करें.  इससे नींद ना आने की समस्या हो सकती है.  

आर्थिक स्थिति: यदि किसी से पैसा उधार लिया था.  तो उसे वापस कर सकते हैं.  

रिश्ते: मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.  साथ ही पुरानी बातें याद कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement