Kark Tarot Rashifal 2 March 2026: स्वभाव में गंभीरता लाएं, किसी के साथ मजाक न करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 2 March 2026: ख पहुंचा सकता हो. 

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- Strength 

भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. नौकरी के साथ-साथ किसी व्यवसाय को शुरू करने की योजना आकर्षित कर सकती है. पूर्व में कई ऐसी घटनाएं घटित हुई है. जिसके चलते योजनाओं को किसी के साथ भी साझा करना सही नहीं लग सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ सकती है. कि दोनों एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इस स्थिति में परिणाम दोनों के लिए घातक सिद्ध होंगे. उच्च अधिकारी का किसी आए हुए नए व्यक्ति को लेकर आने लोगों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार करना कार्य क्षेत्र में अफवाहों को फैला सकता है.

Advertisement

संभव है, कि सामने वाला व्यक्ति उच्च अधिकारी का पूर्व परिचित हो. अपने विचारों में सकारात्मक लाइन सोच को कार्य और लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें व्यर्थ के विचारों को काबू में रखें. ऐसे लोग जो नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें. ऐसी स्थिति जिसको लेकर कोई दुविधा हो. तो उसे लेकर नकारात्मक विचार मन में न लाएं. किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ उस दुविधा को सुलझाने का प्रयास करें. स्वभाव में गंभीरता लाएं. किसी के साथ ऐसा मजाक ना करें जो उसे दु:ख पहुंचा सकता हो. 

स्वास्थ्य: लगातार बना कमर दर्द चिंता में डाल सकता है. घरेलू उपचार कर इस दर्द को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए छोटे-छोटे धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. पुराने कर्जों को खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं. 

Advertisement

रिश्ते: जीवनसाथी की बढ़ती हुई महत्वाकांक्षाएं परेशान कर सकती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement