Kark Tarot Rashifal 2 April 2026: दूसरों की बातों में आकर धन निवेश न करें, आर्थिक नुकसान हो सकता है

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 2 April 2026: किसी अनुभवी की मदद से इस स्थिति से बाहर निकला जा सकता है. यदि किसी कार्य को समझना मुश्किल लग रहा हो. तो किसी सहयोगी के साथ उस कार्य को पूरा किया जा सकता है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- Eight of swords 

भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. जिद्द और अहंकार से दूर रहें. किसी विरोधी की बातों में न आएं. इस समय चारों तरफ छाई हुई धुंध से बाहर निकलें. जीवनसाथी को छोटी-छोटी बातों पर ताना देने से बचें. पारिवारिक मामलों में दूसरों को गलत ना ठहराएं. अतीत के गलत फैसले मानसिक शांति और क्लेश की वजह बन सकते हैं. संभव हैं, कि किसी स्थिति में खुद को अकेला पाएंगे. ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास और मनोबल को बनाए रखें. सही गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे.

Advertisement

अतीत की यादों में खोकर समय बर्बाद न करें. अपने व्यक्तित्व में नया बदलाव लाने का कोशिश का प्रयास करें. पारिवारिक विवादों के कारण वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है. दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने के दवाब में न रहें. बार बार किसी कार्य को लेकर चिंतित हो सकते है. किसी अनुभवी की मदद से इस स्थिति से बाहर निकला जा सकता है. यदि किसी कार्य को समझना मुश्किल लग रहा हो. तो किसी सहयोगी के साथ उस कार्य को पूरा किया जा सकता है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. 

स्वास्थ्य: बुरे व्यसनों से दूर रहें. इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. 

आर्थिक स्थिति: किसी की बातों में आकर धन निवेश न करें. आर्थिक नुकसान हो सकता है. 

रिश्ते: लोगों की परेशानियों को समझे. ताना देने की आदत में बदलाव लाएं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement