कर्क - मिश्रित प्रभाव का समय है. जल्दबाजी में निर्णय न लें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. परिवार में सबका सहयोग बना रहेगा. सफेदपोश ठगों और धूर्तों से दूर रहें. नीति और नियम बनाए रखें. आवश्यक सूचना मिलेगी. बड़ी सोच बनाए रखें. लक्ष्य के प्रति समर्पण दिखाएं. परिजनों के साथ संवाद पर जोर बना रहेगा. सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. विनम्र रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी. स्पष्टता बनाए रखें. वचन पालन बढ़ाएं. जिद में न आएं.
नौकरी व्यवसाय - करियर और व्यापार में दबाव बना रह सकता है. सावधानी से कार्यों को आगे बढ़ाएं. पेशेवरों का प्रदर्शन साधारण और सामान्य बना रहेगा. रूटीन मामलों पर फोकस रखें. परंपरागत कार्यों में सजगता दिखाएं.
धन संपत्ति - आर्थिक लेनदेन में लापरवाही से बचें. अनजान कार्यों में उतावली न दिखाएं. निर्णय से पहले आवश्यक जानकारी जुटाएं. करीबियों का सहयोग मिलेगा. व्यवस्था पर जोर रखें. अनुशासन पर बल बनाए रखें.
प्रेम मैत्री - भेंट और चर्चा में सजगता बनाए रखें. घर और परिवार वालों की ओर से सहयोग बना रहेगा. करीबी सकारात्मक रहेंगे. भावनात्मक मामलों में दबाव की स्थिति में रह सकते हैं. व्यक्तिगत विषयों में भ्रम और बहकावे में न आएं. बात कहने में जल्दबाजी न करें. रिश्तों में ऊर्जा बनाए रखें.
स्वास्थ्य मनोबल - कार्ययोजनाओं पर फोकस बढ़ाएं. आवश्यक मामले साधें. सामंजस्य बनाए रखें. पहल और पराक्रम में संयम रखें. सक्रियता बनाए रखें. व्यक्तित्व संवार पर बना रहेगा.
शुभ अंक : 2, 3, 5 और 9.
शुभ रंग : वाटर ब्लू.
आज का उपाय : भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान चढ़ाएं. पान और मोदक का भोग चढ़ाएं. परिजनों की सुनें.
अरुणेश कुमार शर्मा