कर्क - अपनों के साथ सुखद समय बांटेंगे. सामाजिक संपर्क बेहतर होगा. संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी. वाणिज्यिक सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. भाई बंधुओं संग समय बिताएंगे. साहस पराक्रम बढ़ा रहेगा. सबका साथ समर्थन पाएंगे. कामकाजी स्थिति संवरेगी. सभी प्रभाव में बने रहेंगे. विविध गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे. प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. तात्कालिक लक्ष्यों प्राप्त करेंगे.
नौकरी व्यवसाय- वाणिज्यिक योजनाएं गति लेंगी.यात्रा सफल होगी. करियर कारोबार में नियम कानून बनाए रखेंगे. अनुभव का लाभ उठाएंगे. कला प्रदर्शन के अवसर रहेंगे. व्यापार के विस्तार में सफलता मिलेगी.
धन संपत्ति- जरूरी विषयों में तेजी बनाए रखेंगे. जिम्मेदारों और वरिष्ठों की सुनेंगे. लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. सहकारिता बढ़त पाएगी. महत्व के मामले लंबित रखने से बचेंगे. वचन वादा पूरा करेंगे. भेंटवार्ताएं सफल रहेंगी.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक संबंधों का लाभ उठाएंगे. सबके साथ सुख बांटेंगे. मन के मामलों में फोकस बढ़ेगा. संबंधों में सहजता व संतुलन बनाए रखेंगे. प्रिय से भेंट होगी. सहज चर्चाओं में शामिल होंगे. विनय विवेक बनाए रहेंगे. सभी से सामंजस्य रखेंगे. आपसी विश्वास बढ़ाएंगे. घर आए का सत्कार करेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- समय प्रबंधन संवारेंगे. व्यक्तित्व सुधार पर रहेगा. मनोबल मजबूत होगा. विविध प्रयासों में गति आएगी. उमंग उत्साह और मनोबल बढ़ेगा.
शुभ अंक : 2 5 और 8
शुभ रंग : मूनस्टोन
आज का उपाय : भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रह्लाद का स्मरण करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. फागोत्सव धूमधाम से मनाएं. भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. सुवचन सुनें.
अरुणेश कुमार शर्मा