कर्क - सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढकर हिस्सा लेने की कोशिश रहेगी. वाणिज्यिक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. वित्तीय मामलों में साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. सभी से सहज संबंध बनाए रखेंगे. भेंटवार्ताओं में पहल बढ़ाएंगे. अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे. करीबियों के लिए त्याग की भावना बढ़ेगी. आलस्य का त्याग करें. वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. जरूरी जानकारी जुटाने में आगे होंगे. सहकारी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. कार्यों में शुभता रहेगी. भाइयों के साथ सुख से रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंग. पेशेवर प्रभावपूर्ण बनाए रहेंगे. तेजी से लक्ष्य पाने का प्रयास होगा. यात्रा संभव है. विस्तार कार्यों में प्रभावी रहेंगे. कामकाजी वातावरण संवार पर बना रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक लाभ बढ़ा रहेगा. विविध मामले पक्ष में बनेंगे. श्रेष्ठ प्रयास बल पाएंगे. सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. साहस से काम लेंगे. विविध योजनाएं व प्रस्ताव जिम्मेदारों से साझा करेंगे. तेजी से फैसले लेंगे.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक संवाद में उत्साहित रहेंगे. व्यक्तिगत संबंधों पर जोर होगा. परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे. बंधु बांधवों से सामंजस्य बढ़ेगा. भेंटवार्ता में पहल का प्रयास रखेंगे. मेलजोल की भावना बढ़ी रहेगी. मित्रों का साथ पाएंगे. परिचितों के साथ सुखपूर्वक रहेंगे. व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- संपर्क संवाद संवारेंगे. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. बड़प्पन बनाए रहेंगे. कार्यशैली में सुधार होगा.
शुभ रंग : वाटर ब्लू
शुभ अंक : 1, 2, 5 और 6
आज का उपाय : प्रथमपूज्य भगवान विनायक श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. हरी वस्तुओं का दान करें. आस्था व आत्मविश्वास बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा