आज 25 फरवरी 2024 का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): कर्क वाले आज करें ये काम, ऐसा रहेगा आपका दिन

परंपरागत व्यवसाय बेहतर रहेंगे. अनुकूलन का स्तर बढ़त पर रहेगा. योजनाएं आगे बढ़ेंगी. वरिष्ठों से भेंट होंगी. आर्थिक प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिभा को बल मिलेगा.

Advertisement
कर्क राशिफल कर्क राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

कर्क- घर परिवार के मामलों में फोकस बनाए रहेंगे. सुखद समय का अधिकाधिक लाभ उठाएंगे. धन संपत्ति व सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. खानपान पर जोर बना रहेगा. मेहमानों का आगमन होगा. जीवन स्तर संवरेगा. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. लोकप्रियता बढ़ेगी. पुण्यकार्यों से जुड़ेंगे. साख प्रभाव में वृद्धि होगी. व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. चहुंओर सफलता पाएंगे. आस्था संस्कार पर जोर रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. उत्सव सा माहौल रहेगा.

Advertisement

धन लाभ- कामकाज में परिजन मददगार होंगे. परंपरागत व्यवसाय बेहतर रहेंगे. अनुकूलन का स्तर बढ़त पर रहेगा. योजनाएं आगे बढ़ेंगी. वरिष्ठों से भेंट होंगी. आर्थिक प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिभा को बल मिलेगा. प्रबंधन में बेहतर बने रहेंगे. रचनात्मक सोच रखेंगे. स्वाभिमान बढ़ेगा. सभ्यता बड़प्पन और विनम्रता रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. भव्यता में वृद्धि होगी. इच्छित कार्यों में तेजी रहेगी.

प्रेम मैत्री- भावनात्मक विषयों में सभी का सहयोग बना रहेगा. स्वजनों से शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. प्रियजनों का विश्वास जीतेंगे. मित्र प्रसन्न रहेंगे. मन के मामले सुखकर रहेंगे. सहयोगियों से भेंट होगी. आतिथ्य सत्कार में आगे रहेंगे. वचन का पालन रखेंगे. भेंटवार्ता सफल होगी.

स्वास्थ्य मनोबल- आदर स्नेह बढ़त पर बना रहेगा. समन्वय सक्रियता बढ़ाएंगे. संग्रह संरक्षण बना रहेगा. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. उत्साह से कार्य करेंगे. स्वास्थ्य सुधार लेगा.

शुभ अंक : 1, 2, 7, 8

Advertisement

शुभ रंग : हल्का गुलाबी

आज का उपाय : भगवान भास्कर को अर्घ्यं दें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. साज संवार बढ़ाएं. मीठा बोलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement