मेष राशि
मेष राशि के लिए वित्तीय प्रतिस्पर्धा में बढ़त के संकेत हैं. आर्थिक लक्ष्यों को साधेंगे और पद-प्रभाव में वृद्धि होगी. साहस और सहयोग से सफलता मिलने की संभावना है.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को वित्तीय दबाव महसूस हो सकता है. बजट से अधिक खर्च की आशंका है. लेनदेन में सावधानी रखें और ठगों से दूरी बनाए रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. वाणिज्यिक प्रयासों में तेजी आएगी और बचत में वृद्धि होगी. पूंजीगत लाभ के संकेत हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए बैंक लोन मंजूर होने और वित्तीय कार्यों में निरंतरता के योग हैं. जिम्मेदारियों को निभाते हुए बजट संतुलन बनाए रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आर्थिक क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. अवसरों का लाभ उठाकर लक्ष्य हासिल करेंगे. अनुबंधों में नियमों का पालन जरूरी रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आर्थिक विषय संतुलित रहेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में गति आएगी. लाभ में बढ़त के संकेत हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लिए लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा. योजनाओं को अमल में लाकर अवसरों का फायदा उठाएंगे. जिम्मेदार लोगों से जुड़ाव लाभकारी रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक हितलाभ में वृद्धि होगी. धन-संपत्ति में बढ़ोतरी और बचत के प्रयास सफल होंगे. योजनाएं गति पकड़ेंगी.
धनु राशि
धनु राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं. व्यापार और उद्योग में सफलता मिलेगी. बैंकिंग और नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मकर राशि
मकर राशि के लिए खर्च पर नियंत्रण मुश्किल हो सकता है. बजट पर ध्यान रखें और आय-व्यय संतुलन बनाए रखें. कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी. आय में वृद्धि और बचत के प्रयास सफल होंगे. योजनाओं से लाभ मिलेगा.
मीन राशि
मीन राशि के लिए लाभ अपेक्षा से बेहतर रहेगा. प्रभावशाली लोगों से तालमेल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
अरुणेश कुमार शर्मा