1.मेष (Aries):-
Cards:- The Magician
जीवन में किसी के आने से काफी बदलाव महसूस कर सकते है.जीवन की बोझिलता अब उमंग और जोश में बदल सकती है.मनोबल को मजबूत रखें.जायदा भावनात्मक होने के कारण कोई भी नकारात्मक बात मन को व्यथित कर सकती है.इस स्थिति का फायदा कोई अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए कर सकता है.संभव हैं, कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यक्तिगत कार्यों के अच्छे प्रतिफल प्राप्त न हो.
धैर्य और संयम बनाए रखें.समय आगे बढ़ने पर परिस्थितियों में सकारात्मक अंतर दिखाई दे सकता है. आयात निर्यात के व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है.किसी योजना को पूरा करने को लेकर उच्च अधिकारी का दवाब बढ़ सकता है.मनोनुकूल कार्यों में अधिक खर्चा होने से परेशान नहीं होंगे.व्यवसाय से संबंधित यात्राओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर सकते है.जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय न लें.ईश्वर और अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य: ज्यादा गरिष्ठ और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें.योगा और व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करे.
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है.संतान के खर्चों पर नजर रखें.
रिश्ते: वैवाहिक सम्बन्धों में छोटी छोटी बातों पर कलह हो सकता है.चुप रहने की कोशिश करें.
दिशा भटनागर