Mesh Tarot Rashifal 27 February 2026: मेष राशि वालों का लाभ का प्रतिशत रहेगा ऊंचा, कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 27 February 2026: राजनीति में जाने की सोच को साकार करने के प्रयास में सफलता प्राप्त हो सकती है. किसी ऐसे व्यक्ति से मित्र के विवाह में मिल सकते है.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

मेष (Aries):-
Cards:- King of cups

पूर्व परिचित किसी व्यक्ति से अचानक मुलाकात आश्चर्य में डाल सकती है. सामने वाला कार्य क्षेत्र में किसी नई परियोजना में उच्च पद पर पदोन्नत होकर आ सकता है. इस मुलाकात से उत्साहित हो सकते है. राजनीति में जाने की सोच को साकार करने के प्रयास में सफलता प्राप्त हो सकती है. किसी ऐसे व्यक्ति से मित्र के विवाह में मिल सकते है. जो राजनीतिक परिवार से आता होगा. जीवनसाथी की तबियत को लेकर काफी चिंतित हो सकते है.संतान सुख की प्राप्ति न होने के कारण सामने वाले की मानसिक स्थिति गड़बड़ा सकती है.इस स्थिति में किसी बच्चे को गोद लेने पर विचार कर सकते है.परिजनों और जीवनसाथी के समक्ष इस विचार को रखकर उन सभी की राय जानने की कोशिश करेंगे.पुराने लोगों के साथ रिश्तों को सुधार सकते है.किसी के साथ कार्य को पूरा करने में काफी परेशानी महसूस कर सकते है.

Advertisement

स्वास्थ्य: तेज़ आवाज में बोलने से गले में तकलीफ बढ़ सकती है.चिकित्सक ने कुछ समय कम बोलने और चुप रहने की सलाह दी है.

आर्थिक स्थिति: पैसों को घर की सजावट पर खर्च कर सकते है.

रिश्ते: मामा मामी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement