मेष
टू आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए समान सोच के लोगों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने और मिलकर कामों को बढ़ावा देने में सहयोगी है. सभी से प्रभावपूर्ण तालमेल बनाए रखेंगे. भावनात्मक पक्ष की मजबूती बनी रहेगी. अपनों के साथ सुख सौख्य से रहेंगे. भ्रमण मनोरंनज के अवसरों का लाभ उठाएंगे. इच्छित उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है.
अपनों से दिल की बात कह पाएंगे. समझौतो में सहजता बनाए रखेंगे. दोस्तों का सहयोग बना रहेगा. व्यक्तिगत विषयों में पहल बनाए रखेंगे. संबंधो में मजबूती बनाए रखेंगे. बड़ों की बात पर फोकस बना रहेगा. निजी मामलों में उत्साह से आगे बढ़ेंगे. लंबित कार्यों में गति आएगी. सूझबूझ से पक्ष रखेंगे. व्यवस्था में उचित बदलाव आएगा.
स्वास्थ्य: व्यक्तिगत प्रदर्शन में बेहतर होंगे. स्वास्थ्य सुधार पाएगा. संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी. खानपान बेहतर होगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में उचित अवसर बनेंगे. नए अंदाज से कार्यक्षेत्र में जगह बनाए रखेंगे. सबका साथ मिलेगा.
रिश्ते: भावनाओं को बढ़ावा देंगे. संबंधों का महत्व बढ़ेगा. रिश्ते संवारने की कोशिश होगी. दोस्तों से भेंट होगी.
अरुणेश कुमार शर्मा