1.मेष (Aries):-
Cards:- Ace of swords
घर के किसी सदस्य के कारण चिंता हो सकती है.नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है.समय अनुकूल है.जल्दबाजी में निवेश से बचें.किसी सामाजिक संस्था से जुड़ सकते है.आय में कमी के चलते भविष्य के प्रति आशंकित रह सकते है.नौकरी में ध्यान लक्ष्य के प्रति केंद्रित रखें.योजनाओं पर कार्य करने के लिए समय उचित है.समय का प्रबन्धन कर कार्यों को गति दें.किसी निर्णय को लेते समय बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह ले सकते है.पति पत्नी के मतभेद के बीच परिवार के किसी भी सदस्य को आने न दें.
पारिवारिक मामलों को शांति से हल करें.व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ नए बदलाव किए जा सकते है.जो काफी प्रभावी होंगे.भाई-बहनों से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है.बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा.कुछ नई संपत्ति की खरीदी पर विचार कर सकते है.दूसरे के भरोसे कार्यों को पूरा न करें.
स्वास्थ्य: आंखों में जलन या संक्रमण हो सकता है.जिससे आंखों से लगातार पानी गिर सकता है.
आर्थिक स्थिति: नई नौकरी की प्राप्ति अच्छे वेतनमान के साथ हो सकती है.
रिश्ते: जो लोग नए रिश्ते की तलाश में है.उन्हें जल्द ही अच्छा पार्टनर मिल सकता है.
दिशा भटनागर