मेष (Aries):-
Cards:- The Emperor
कुछ जरूरी निर्णय बिना भावुक हुए ले सकते है. अपनी ऊर्जा में सकारात्मकता लाएं. किसी भी प्रकार धन निवेश अभी प्रतिकूल नहीं है. इस योजना को कुछ समय के लिए स्थगित रखें. कानूनी विवादों से दूर रहें. व्यवसाय या कार्य क्षेत्र में कानूनी मामलों के लिए सहकार की सलाह ले सकते है. पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन कार्य को हल करने में मिल सकता है. दूसरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. बात-बात में ताना मारने की आदत में बदलाव लाएं. कार्यों को समय पर पूरा करें.
संतान की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करें. व्यवसाय में यदि अभी अच्छा लाभ नहीं मिल रहा है. तो ज्यादा तनाव न बढ़ाएं. कुछ समय के बाद स्थितियां बेहतर होने लगेंगी. कुछ ईर्ष्यालु लोगों की वजह से कार्यों में बाधा आ सकती है. ज्यादा तनाव न करें. विचारों में शुद्धता लाएं. प्रिय के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. निजी जीवन में आ रही समस्याओं के समाधान प्राप्त हो सकते है. कार्य की योजना में परिवर्तन करते रहने से अन्य लोगों की दुविधा बढ़ सकती है.
स्वास्थ्य: गले में खराश और जुकाम हो सकता है. दवाओं के अत्यधिक सेवन से बचें.
आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में लाभ के अवसर बनते नजर आयेंगे. संतान की जिद्द पर नया वाहन ले सकते है.
रिश्ते: प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा और सम्मान बनाए रखें. करीबी लोगों के साथ विवाद को बढ़ने न दें.
दिशा भटनागर