Mesh Tarot Rashifal 15 March 2026: रिश्तो में मधुरता बनाए रखें, मतभेद दूर होंगे

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 15 March 2026: किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचे.निजी या महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचाना बेहतर रहेगा.कुछ नए लोगों से पहचान बढ़ेगी.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

1.मेष (Aries):-
Cards:- Six of cups

यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से लंबित था.तो उसके पूरा होने की संभावना बन रही है.इस समय अपने कार्यों को लेकर गंभीर होना आवश्यक है.समय  थोड़ा सावधान रहने की सलाह देता है कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते है.जो कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं.किसी जगह की यात्रा बचपन की यादों में ले जा सकती है.किसी से बातचीत करते समय सोच समझ कर शब्दों का चयन करें.आपकी कहीं बात का असर सामने वाले पर गहरा पड़ सकता है.किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचे.निजी या महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचाना बेहतर रहेगा.कुछ नए लोगों से पहचान बढ़ेगी.संतान के साथ समय बताएं.

Advertisement

जीवनसाथी के साथ यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो वह भी दूर हो सकता है.परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं.रिश्तो में मधुरता बनाए रखें.परिवार के वरिष्ठ जनों को उचित सम्मान दें.

स्वास्थ्य: पेट में दर्द रुक-रुक कर होने से कार्य में रुकावट आ सकती है.इस समय खान-पान में परहेज रखें.

आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को चुकता कर सकते हैं.खर्चो को सीमित कर बचत  करने का प्रयास करें.

रिश्ते: पुराने प्रेम संबंध से जुड़े लोगों से मुलाकात होने के योग बन सकते हैं.जीवन में काफी बदलाव महसूस करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement