मेष(Aries):-
Cards:- Two of pentacles
सोच में सकारात्मकता लाएं.विचारों को संतुलित करें.पैसों के लेनदेन को लेकर सजग रहें.हिसाब किताब में सामने वाले पर ज्यादा विश्वास न करें.इस समय किसी निर्णय के लेने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते है.किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ इस बात को साझा करेंगे. अचानक से कोई पुरानी गलती सामने आने से परेशान हो सकते है.परिवार के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं को साझा कर सकते हैं. मिल जुलकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. किसी करीबी व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा कर सकते है.माताजी से किसी व्यवसाय से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं.
किसी महिला मित्र की सहायता से एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.विदेश जाने के कुछ मौके प्राप्त होने की संभावना बन रही है.काफी समय बाद किसी मित्र से मुलाकात लाभ पहुंचा सकती है.सामने वाला उसके व्यवसाय में साझेदारी के प्रस्ताव दे सकता है. बार-बार कार्यों में आ रही रूकावटों को दूर करने का प्रयास करें.जरूरत होने पर कार्य शैली में बदलाव किए जा सकते हैं.स्वार्थी लोगों की बातों को अनसुना करें. ऐसे लोग जो समय की बर्बादी करते हो.उनसे रिश्ते सीमित करें.बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर सकते है.
स्वास्थ्य:परिवार में किसी की बिगड़ी तबियत चिंतित कर सकती है.किसी दूसरे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.छोटी छोटी बचत कर धन संचय कर सकते है.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ स्थान परिवर्तन पर बातचीत कर सकते है.
दिशा भटनागर