Mesh Tarot Rashifal 11 April 2026: रिश्ते सीमित करें, नई योजना पर काम करेंगे

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 11 April 2026: योजनाओं को सही ढंग से लागू करने के लिए नकारात्मक सोच से दूर रहे.कुछ ईर्ष्यालु लोग योजना को पूरी होने में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

1.मेष (Aries):-
Cards:- Queen of pentacles 

किसी जमीन से जुड़ी खरीद फ़रोख्त का काम आगे बढ़ सकता है.लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है.इस समय कार्य क्षेत्र से संबंधित नई जानकारी को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं.किसी कार्य में आ रही मुश्किलों को योजनाबद्ध तरीके से अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे.नए व्यवसाय की शुरुआत अपने करीबी मित्र के सहयोग से कर सकेंगे.निवेश करते समय सभी कागजातों की जांच अच्छे से करें.कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारियां के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी प्राथमिकता देना चाहिए.नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.योजनाओं को सही ढंग से लागू करने के लिए नकारात्मक सोच से दूर रहे.कुछ ईर्ष्यालु लोग योजना को पूरी होने में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं.

Advertisement

ऐसे लोगों से सावधान रहें.आसपास के वातावरण को अनदेखा न करें.पुराने लोगों से संपर्क बनाए रखें.किसी महिला मित्र की सहायता से मनचाहे जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है.परिवार की सहमति से विवाह होने की संभावना नजर आ रही है.दूसरों के कार्यों में दखल न दें.बिना मांगे किसी को सलाह ना दें.अन्यथा विवाद होने की स्थिति बन जाएगी.

स्वास्थ्य: पानी की कमी के चलते पेट में तकलीफ हो सकती है.चाय ,कॉफी का सेवन कम करें.

आर्थिक स्थिति: किसी नई योजना में निवेश करते समय उस योजना में छुपे हुई जोखिम को समझने का प्रयास  करें.फिर आगे बढ़े.

रिश्ते: जिन लोगों को बात-बात पर अपमानित करने की आदत है.उनसे रिश्ते सीमित करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement