Mesh Tarot Rashifal 9 April 2026: पैसों की तंगी खत्म होगी, इस बात का ध्यान रखना जरूरी

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 9 April 2026: कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा का भी ध्यान रखना आवश्यक है. अधिक विलंबित कार्यों को अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होने की संभावना बन सकती है.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

1.मेष (Aries):-
Cards:- Seven of wands

गुस्से और तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें.पड़ोसियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है.भाषा पर नियंत्रण रखें. किसी भी स्थिति में दूसरों के फैसलों की बजाय अपने निर्णय पर भरोसा रखें. निजी और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बनाने का प्रयास करें. बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान में हावी न होने दें.संभव है, कि इन बातों का असर रिश्तो की मजबूती पर पड़ सकता है. पारिवारिक कामकाज को सही ढंग से चलने में परिवार के अन्य सदस्यों की मदद ले सकते हैं.संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा.

Advertisement

विचारों में आ रही है नियंत्रित करने का प्रयास करें गलत सोच और जल्दबाजी कार्यों को बिगाड़ सकती है कार्यों को सही ढंग से करने का प्रयास कर सकते हैं. इस समय कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा का भी ध्यान रखना आवश्यक है. अधिक विलंबित कार्यों को अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होने की संभावना बन सकती है. पैदल चलने वालों के लिए भी जल भराव मुश्किल स्थिति उत्पन्न कर सकता है. दिखावा करने की आदत से बचें.इस समय भाग्य उदय होने की स्थिति बन सकती है.किसी भी तरह की नकारात्मक सोच मन में ना लाएं. जरूरतमंद लोगों की हार्दिक मदद कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: तनाव और चिंता से रक्तचाप बढ़ सकता है.इस समय आराम करना बेहतर रहेगा.

आर्थिक स्थिति: पैसों की तंगी से उभर सकते हैं.किसी पुराने धन निवेश का अच्छा प्रतिफल फल जल्द ही प्राप्त होता नजर आएगा.

Advertisement

रिश्ते:- प्रेम संबंध मर्यादा बनी रहेगी. परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement