मेष
पेज आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए स्वयं के मामलों में गहरी रुचि बनाए रखने वाला है. अच्छे प्रस्तावों का सम्मान बनाए रखेंगे. वित्तीय कार्य को आगे बढ़ाएंगें. लाभ पर फोकस होगा. सबको जोड़े रखने में सफल रहेंगे. सहयोग और विश्वास बनाए रखेंगे. करीबियों के साथ संबंधों को बढ़ावा देंगे. सूचनाओं को बांटेंगे. यात्रा की संभावना रहेगी.
भावनात्मक संबंधों में पहल बनाए रखेंगे. खानपान उम्दा बना रहेगा. प्रतिभा प्रदर्शन संवार पर रहेगा. घर में शुभता का वातावरण बनाए रखेंगे. दोस्तों की मदद से लक्ष्य साधेंगे. व्यवसायिक मामलों में मजबूती रहेगी. विभिन्न विषयों पर संवाद बढ़ाएंगे. जिम्मेदारी से अपना पक्ष रखेंगे. समकक्षों का समर्थन रहेगा. संबंधों को बल मिलेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा. खानपान बेहतर बना रहेगा. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. साहस बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कामकाज में तेजी रखेंगे. व्यावसायिक व्यवहार में स्पष्टता बढ़ाएंगे. चहुंओर अपेक्षित परिणाम बनेंगे.
रिश्ते: अपनों के साथ वक्त बीतेगा, सहयोग से कार्य साधेंगे. शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. मेहमान आएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा