मेष (Aries):-
Cards:- The Star
घर की साज सज्जा पर विशेष ध्यान दे सकते है. योजनाओं को लेकर केवल सोच न बनाएं. बल्कि उन्हें समय पर लागू करने की कोशिश करें. ज्यादा सोच विचार करने से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते है. बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परेशानी की वजह बन सकता है. किसी और पर निर्भर न रहें गलत और अनुचित कार्यों से दूर रहें. वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते है. कोई रुका हुआ पारिवारिक मामला अब सुलझ सकता है. बिना कारण झूठा आरोप लग सकता है. भावुक होने की बजाय बुद्धि का उपयोग करें.
अपने स्वभाव में लचीलापन रखें. व्यवसाय में काम व्यवस्थित तरीके से चल सकते है. संभव हैं, कि कार्य क्षेत्र में राजनीति जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है. जिसके चलते कुछ कार्य रुक सकते है. इस समय अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात धन सम्बन्धी किसी परेशानी को दूर कर सकती है. इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें. थोड़ा समय धैर्य और संयम के साथ मन को शांत करने में गुजार सकते है.
स्वास्थ्य: तनाव और चिंता को हावी न होने दें. शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाए रखें. अपनी पसंद की चीजों पर धन खर्च कर सकते है.
रिश्ते: प्रेम जीवन में मधुरता आ सकती है. पिता की सेहत को लेकर सजग रहें.
दिशा भटनागर