मेष (Aries):-
Cards:- Judgement
जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत महसूस करेंगे.आय और खर्च के बीच तालमेल बैठाएं.कोई पुराना सपना साकार हो सकता है.संतान के साथ उसकी संगत को लेकर तकरार हो सकती है.सामने वाले को समझने का प्रयास करेंगे.कुछ लोगों से सतर्क रहें.खासकर उन लोगों से जो ज्यादा नजदीक आने की कोशिश कर रहे हो.ऐसे लोगों से दूरी बढ़ाएं.परिवार के साथ समय बिताए.अपनी समस्याओं को साझा करें.इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी.
काम करते समय अपना ध्यान लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें.जरा सी बात पर भटकाव हो सकता है.कोई बड़ा फैसला लेने से पहले थोड़ा ठहरकर सोचें.जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी जरूर रखें.मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है. अगर कोई परेशानी या तनाव परेशान कर रहा है. तो उसका हल ढूंढने का प्रयास करें.मन से चिंताओं के बोझ उतरते नजर आएंगे
स्वास्थ्य: गैस और एसिडिटी परेशान कर सकते है. हल्का और सुपाच्य भोजन लें.
आर्थिक स्थिति: साझेदारी के मामले में हिसाब-किताब बराबर रखें. किसी को उधार न दें.
रिश्ते: परिवार की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे.सभी सदस्यों के साथ खरीदारी कर सकते है.
दिशा भटनागर