Mesh Tarot Rashifal 4 March 2026: मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से होगा नुकसान, जीवनसाथी की सेहत में आ सकती है गिरावट

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 4 March 2026: ऐसे लोग जिनको लेकर विश्वास न हो, उनसे मादा न मांगे. नकारात्मक लोगों से दूर रहने का प्रयास करें. सही संगत जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक हो सकती है.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

मेष (Aries):-
Cards :-  Eight of swords 

पारिवारिक समस्याएं के बढ़ने से सभी सदस्यों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते है. इस समय की परिस्थिति में कदम पीछे नहीं हटाया जा सकता है. इस स्थिति में परिवार को बनाए रखने के लिए कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. विचारों में सकारात्मकता लाएं. समस्या को अच्छे से समझने की कोशिश कर सकते है. बाहरी लोगों की.  मदद निजी या पारिवारिक मामलों में न लें. किसी को स्वयं के निर्णयों पर संदेह न करने दे. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी कुछ अच्छे अवसर छीन सकता है. थोड़ा सजग रहें. कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी लोगों के बारे में जानकारी रखें. किसी पर अतिविश्वास न करें. चाहे वो कितना भी सगा या करीबी व्यक्ति हो. बिना सोचे समझे किसी भी बात को सच न माने. ऐसे लोग जिनको लेकर विश्वास न हो, उनसे मादा न मांगे. नकारात्मक लोगों से दूर रहने का प्रयास करें. सही संगत जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक हो सकती है. कार्य क्षेत्र में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं. उनके साथ खुद को बदलने का प्रयास बेहतर साबित होगा. 

Advertisement

स्वास्थ्य : अवसाद की शिकायत हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट चिंतित कर सकती हैं. 

आर्थिक स्थिति : आर्थिक रूप से परेशानी हो सकती हैं. कर्ज की अधिकता से परेशान होंगे. 

रिश्ते : प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी हैं. आपसी बातचीत से इन बातों को सुलझाने का प्रयास बेहतर रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement