मेष (Aries):-
Cards:- Page of swords
कुछ नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. काम का दवाब बढ़ सकता है. जल्द ही अच्छे नतीजे देखने को मिल सकेंगे. कोई यात्रा जो छोटी होने के साथ लाभदायक साबित होंगी. खुद पर भरोसा बनाए रखें. सहयोगियों की सलाह से किया गया कार्य पूरा हो गया है. नौकरी बदलने की इच्छा के पूरा होने की संभावना बन सकती है. इस बात पर गंभीरता से विचार किए जा सकते है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिल सकते है. कुछ हंसी बातचीत के परिणाम प्राप्त हो सकते हैं जिसमें कुछ बाहरी स्रोतों की मदद ली गई हो दूसरों के मामलों में दखल ना दें और बिना मांगे सलाह किसी को ना दे. किसी खास व्यक्ति की आलोचना से मन आहत हो सकता है. मानसिक शांति के लिए कुछ समय एकांत में गुजार सकते हैं. विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों की जगह पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. मन को भटकने न दें.
स्वास्थ्य: व्यायाम और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं. इसे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे.
आर्थिक स्थिति: यदि किसी तरह की साझेदारी करने जा रहे हैं. तो धन और कागजी कामों की सारी बातें साफ रखना जरूरी है.
रिश्ते: बच्चों को लेकर पति पत्नी के बीच के तनाव हो सकता है.
दिशा भटनागर