मेष (Aries):-
Cards:- The High Priestess
कुछ नए बदलाव जीवन में आ सकते हैं. यह बदलाव सकारात्मक की तरफ ले जाएंगे. इस समय जीवन में कुछ भी मन मुताबिक न होने के कारण खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं. बार-बार कोशिश करने के बाद भी अपेक्षित सफलता की प्राप्ति नहीं हो पा रही है. आर्थिक स्थिति भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. यह समय थोड़ा कठिन अवश्य हो सकता है. किंतु जल्द ही स्थितियों में अच्छा परिवर्तन आता हुआ नजर आएगा. नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ सकती है. मित्रों के साथ कुछ समय अच्छे से गुजार सकते है. पुरानी यादों से बाहर निकले. कुछ ऐसे लोगों का बर्ताव आहत कर सकता है. जिनके लिए आपका कोई महत्व न हो. परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है.
स्वास्थ्य: गले की तकलीफ बढ़ती हुई महसूस कर रहे हैं. काफी घरेलू उपचार करने के बाद भी अभी तक राहत नहीं मिल पाई है.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में किस्मत आजमा सकते है. इस समय किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकते है.
रिश्ते: प्रिय के साथ किसी रोमांचक जगह पर जा सकते है. इस समय रिश्तो में काफी मधुरता आती दिखाई दे सकती है.
दिशा भटनागर