Mesh Tarot Rashifal 2 April 2026: उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, गुस्से-वाणी पर नियंत्रण रखें

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 2 April 2026: रिश्तों को गरिमा बनाए रखें. कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क हो सकता है. शोध कार्य से जुड़े विद्यार्थियों के लिए काफी मेहनत वाला समय होगा. सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

मेष (Aries):-
Cards:- The Emperor

जो भी कार्य शुरू करेंगे. उसे पूरा करके ही दम लेंगे. पारिवारिक कार्यों के साथ कार्य क्षेत्र में भी ध्यान दें. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाएं. धैर्य और संयम के साथ सभी परिस्थितियों में हौसला बनाए रखें. कार्य क्षेत्र या व्यवसाय में कुछ जरूरी बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस कर सकते है. कुछ समय से चली आ रही नकारात्मक स्थितियों से बाहर निकल सकते है. पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से व्यवसाय में मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है.

Advertisement

सामाजिक कार्यों में थोड़ा संयम रखें. अन्यथा मान सम्मान में कमी आ सकती है. गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. बेवजह लोगों के साथ विवाद न करें. रिश्तों को गरिमा बनाए रखें. कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क हो सकता है. शोध कार्य से जुड़े विद्यार्थियों के लिए काफी मेहनत वाला समय होगा. सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. 

स्वास्थ्य: तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है. बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी औषधि का सेवन न करें. 

आर्थिक स्थिति: किसी सरकारी योजना में निवेश फायदेमंद रहेगा. किसी की दिया उधार वापस मिल सकता है. 

रिश्ते: पिता के साथ घर के निमार्ण को लेकर जरूरी बातेंहो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement