मेष (Aries)
Cards: Nine of Swords
आज यदि किसी बात को लेकर कोई करीबी व्यक्ति नाराज होता है, तो उससे सोच-समझकर बात करें. कोई भी ऐसी बात न कहें जो उसको स्वीकार न हो. पिछले कुछ समय से कार्य में असफल होने का जो डर मन में बसा है, वह आज भी प्रभावी रह सकता है. आज आप किसी बड़ी संपत्ति को खरीदने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके लिए काफी भागदौड़ करना पड़ सकती है. किसी निर्णय के गलत होने के कारण धन हानि होने की आशंका है. आज आत्मविश्वास की कमी और लापरवाही के चलते आप लोगों से दूर हो सकते हैं. इस स्थिति में जरा सी भी गलती बड़ी परेशानी में डाल सकती है, अतः धैर्य, संयम और सावधानी अति आवश्यक रहेगी. बिना संघर्ष के इस स्थिति से बाहर निआजना मुश्किल हो सकता है. मन की शांति के लिए ईश्वर के प्रति विश्वास मजबूत करें. बेवजह तनाव लेने से बचें और किसी सरकारी मामले में सोच-समझकर निर्णय लें.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए प्रकृति से जुड़ें. खानपान का परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति: पैसों की तंगी बनी रह सकती है. व्यर्थ के खर्चे चिंता बढ़ा सकते हैं.
रिश्ते: कार्य की अधिकता और जीवनसाथी की नाराजगी चिड़चिड़ा बना सकती है. स्थिति को काबू में रखें.
aajtak.in