आज 5 जनवरी 2024 का मेष राशिफल (Aries Horoscope): मेष राशि वालों के भूमि-भवन के मामले बनेंगे, होगा आर्थिक लाभ

Aries daily horoscope 5 January 2024: भावनात्मक चर्चाओं में सतर्कता बरतेंगे. मन के मामले घनिष्ठ होंगे. मित्रता रिश्ते मजबूत होंगे. दाम्पत्य में तर्क बहस से बचेंगे. संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. करीबी जन मददगार होंगे. प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी. संवाद संपर्क बढ़ेगा. साथी प्रसन्न रहेंगे. विषय लंबित न रखें.

Advertisement
आज का मेष राशिफल आज का मेष राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

मेष- साझा गतिविधियों पर जोर देंगे. भूमि और उद्योग से जुड़े हुए मामले बेहतर रहेंगे. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. अप्रत्याशित सफलता की संभावना रहेगी. नेतृत्व और प्रबंधन संवरेंगे. उल्लेखनीय कार्य बनेंगे. सबका साथ पाएंगे. विभिन्न कार्योंं को समय पर करें. वाणिज्य व्यापार गति लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. रिश्तों को बल मिलेगा. निजी जीवन सामान्य रहेगा. लापरवाही से बचें. खुशहाल जीवन जिएंगे. निजी विषयों को स्वयं हल करने पर जोर देंगे. संबंध संवारने का प्रयास रखेंगे.

Advertisement

धनलाभ- आर्थिक मामलों में संवेदनशील रहेंगे. खर्च बढ़े हुए सकते हैं. संरक्षण पर जोर रहेगा. सहकारिता सहयोग की भावना से कार्य करेंगे. निर्णय लेने में सहज रहेंगे. करियर कारोबार आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. बड़प्पन रखेंगे. आर्थिक सूझबूझ रहेगी. अवसर भुनाएंगे. स्थिरता बढ़ेगी. साझीदारी पर जोर देंगे. श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. भूमि भवन की खरीदी संभव है. तेजी दिखाएंगे.

प्रेम मैत्री- भावनात्मक चर्चाओं में सतर्कता बरतेंगे. मन के मामले घनिष्ठ होंगे. मित्रता रिश्ते मजबूत होंगे. दाम्पत्य में तर्क बहस से बचेंगे. संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. करीबी जन मददगार होंगे. प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी. संवाद संपर्क बढ़ेगा. साथी प्रसन्न रहेंगे. विषय लंबित न रखें.

स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शारीरिक समस्याओं पर ध्यान देंगे. फोकस बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व बल पाएगा. व्यवस्था आकर्षक रहेगी. उत्साह मनोबल बना रहेगा. जिम्मेदारी अनुभव करेंगे.

Advertisement

शुभ अंक : 3 6 और 9

शुभ रंग : गुलाबी

आज का उपाय : देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. लाल फूल और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. दुर्गाशप्तसती का पाठ करें. बड़प्पन और स्थिरता का भाव रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement