Kumbh Tarot Rashifal 28 March 2026: फैसला लेने में विवेक से काम लें, जल्दबाजी में कोई काम ना करें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 28 March 2026: आर्थिक मामले में किसी बड़े की मदद समस्या का समाधान करने में सहायक रहेगी. लोगों की बातों को सुनकर मन में गलतफहमियां उत्पन्न न होने दें.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Lovers
किसी परिवार के सदस्य की ईर्ष्या के चलते वैवाहिक जीवन में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है.प्रेम संबंध में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दे.स्वविवेक से कार्य करें.बेकार की बातों में वक्त की बर्बादी न करें.किसी के साथ निजी बातें साझा न करें. किसी को बुरी बात के चलते मन आहत हो सकता है.जिसके चलते सामने वाले से दूरी बना सकते हैं.

Advertisement

ऐसी स्थिति से बाहर निकले जो काफी परेशान कर रही हो.किसी ऐसे व्यक्ति से नाराज हो सकते है जिसकी मदद जरूरत के समय नहीं मिली होगी.जीवनसाथी के बुरे बर्ताव से परेशान हो सकते है.बार बार समझने के बाद भी सामने वाला खुद में बदलाव लाने की कोशिश नहीं कर रहा है.जिसके चलते रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले सकते है.बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.किसी को बेवजह परेशान न करें.गलत लोगों या गलत चीजों का समर्थन न करें.संतान के व्यवहार को समझने का प्रयास करें.लोगों के साथ अपनी पारिवारिक समस्याओं को साझा न करें.दूसरों की भावनाओं को समझे.

स्वास्थ्य: पेट में बढ़ता दर्द काफी परेशान कर सकता है.इस समय खानपान को लेकर सजग रह सकते है.

आर्थिक स्थिति:प्रिय के साथ किसी छोटे से व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है.इस कार्य में आगे काफी लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है.

Advertisement

रिश्ते: पुराने लोगों से मुलाकात कर सकते है.काफी समय इन लोगों के साथ संपर्क न होने से रिश्ते सीमित हो गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement