Kumbh Tarot Rashifal 28 February 2026: आर्थिक संकट खत्म होगा, सावधानी रखेंंगे

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 28 February 2026: वातावरण से सावधान रहें.किसी भी अजनबी पर ज्यादा विश्वास न करें.निजी बातों को किसी के साथ भी साझा न करें.पुराने लोगों के साथ खराब हुए रिश्तों को सुधारने की पहल कर सकते है.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards :- The Sun

घीरे धीरे सभी कार्यों में गति आती नज़र आ रही है.पुराने कार्य भी पूरे हो सकते है.चाहे कार्य क्षेत्र हो, चाहे रिश्ते हो या कोई अन्य स्थिति सभी में चल रही परेशानियों का समाधान अब धीरे-धीरे मिलना शुरू हो जाएगा.इन सभी बातों से ईश्वर में विश्वास और बढ़ सकता है. सभी प्रार्थनाओं का फल अब अच्छे प्रतिफल के रूप में मिलने जा रहा है. ईश्वर से सभी चीजों के लिए आभार व्यक्त कर सकते है.निसंतान दंपतियों  की संतान प्राप्ति की चाह भी पूरी होने की संभावना बन सकती हैं.

Advertisement

जीवन में नए जोश और उमंग का संचार होगा.कार्य क्षेत्र में दुगनी मेहनत से कार्य को सफल बनाने के लिए बेहतर प्रयास कर सकते हैं.धीरे-धीरे आप पाएंगे कि सभी कार्यों में सफलता मिलने शुरू होने लगी है.इस समय ईर्ष्या करने वाले लोग सक्रिय हो सकते है.आस पास के वातावरण से सावधान रहें.किसी भी अजनबी पर ज्यादा विश्वास न करें.निजी बातों को किसी के साथ भी साझा न करें.पुराने लोगों के साथ खराब हुए रिश्तों को सुधारने की पहल कर सकते है.

स्वास्थ्य :किसी बड़ी शल्य क्रिया की संभावना बन सकती है.वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

आर्थिक स्थिति : कुछ समय चला आ रहा आर्थिक संकट अब धीरे-धीरे समाप्त होना नजर आ सकता हैं.रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता हैं.

रिश्ते :श्वसुर के साथ रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त हो सकती हैं.संपत्ति को लेकर चलता हुआ विवाद बढ़ सकता हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement