Kumbh Tarot Rashifal 27 February 2026: कुंभ राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जल्द ही बीमारियों के शिकार हो सकते हैं

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 27 February 2026: कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से हुई अनबन के चलते काफी गुस्सा आ सकता है. इस समय बदले की भावना से कोई कार्य न करें.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Nine of swords

कई बार गलत रास्तों का आकर्षण सही रास्ते से अच्छा लग सकता है.  ऐसी स्थिति में आगे बढ़ते समय अनैतिक साधनों की तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक हो सकता है. इस समय खुद में इस बात की समझ विकसित करें. जरा सी समस्या को सुलझाने की जगह उसको अन्य लोगों को बताकर समस्या को काफी बढ़ा सकते है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से हुई अनबन के चलते काफी गुस्सा आ सकता है. इस समय बदले की भावना से कोई कार्य न करें. जिससे बाद में पछताना पड़ सकता है. अपने व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाइए. धीरे धीरे ही सही पर सभी कार्यों पूरे अवश्य होंगे. विचारों में सकारात्मकता और शुद्धता को लाइए. समस्या का समय रहते समाधान कर लेना उसकी गंभीरता को बढ़ने नहीं देता है. अपने किसी भी निजी फैसलों में दूसरों को अपनी मर्जी ना चलाने दे. जरूरत से ज्यादा दूसरे के रिश्तों में दखलंदाजी ना करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य : बार बार खाने की आदत पर नियंत्रण रखें. अन्यथा जल्द ही बीमारियों के शिकार हो सकते है. 

आर्थिक स्थिति: कार्य क्षेत्र में हुई वेतन वृद्धि आर्थिक लाभ पहुंचा सकती हैं. बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते है. 

रिश्ते : परिजनों का विवाह के लिए बढ़ता दबाव चिंतित कर सकता है. प्रिय से परिजनों की मुलाकात करा सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement