Kumbh Tarot Rashifal 18 April 2026: समय प्रतिकूल है, परेशानी को नजरंदाज ना करें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 18 April 2026: कौशल,संयमित स्वभाव तथा धैर्य  सफलता का मार्ग सुनिश्चित करेंगे.छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें.राजनीति से जुड़े लोगों की छवि में सुधार आ सकता है.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ(Aquarius):-
Cards:- Five of wands

कार्य पूरा करने में जल्दबाजी न करें.गलतियों को छुपाने के लिए किया गया प्रयास सामने वाले को नाराज कर सकता है.धैर्य और संयम को आदत में शामिल करें.शांत और नम्र व्यवहार के चलते कुछ लोग बेवकूफ समझ लेते है.किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा न बने.किसी मित्र की मदद करने के चक्कर में सामने वाले से विवाद हो सकता हैं.कभी दूसरे के बहकावे में न आयें.

Advertisement

सोच समझकर कोई भी कदम उठाएं.किसी के साथ बेवजह बहस न करें.एक दूसरे से आगे निकालने की होड़ में एक दूसरे को नुकसान पहुँचकर आगे बढ़ना गलत है.इस बात को न करें.जीवन के किसी भी क्षेत्र में बिना संघर्ष के अच्छी सफलता की प्राप्ति नहीं होती है.कौशल,संयमित स्वभाव तथा धैर्य  सफलता का मार्ग सुनिश्चित करेंगे.छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें.राजनीति से जुड़े लोगों की छवि में सुधार आ सकता है.भाग्य के भरोसे न रहें.छोटे छोटे परिवर्तन लाकर कार्यों में सुधार लाया जा सकता है.

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.किसी भी परेशानी को नजरंदाज ना करें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक है.कर्ज की अधिकता बढ़ सकती हैं.

रिश्ते :समय प्रतिकूल है.अभी किसी विपरीत स्थिति में  चुप रहना ही बेहतर रहेगा.सही वक्त पर उसको जवाब दीजियेगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement