Kumbh Tarot Rashifal 17 March 2026: पारिवारिक संपत्ति पर विवाद हो सकता है, जल्दबाजी में कोई फैसला न करें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 17 March 2026: जरा सी लापरवाही सभी लोगों के रिश्ते आपस में खराब कर सकती है. जल्दबाजी के चलते किसी कार्य करने से चूक सकते है. जिसके चलते आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव हो सकता है.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Five of cups

कुछ लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते है. जिसके चलते लोगों से दूर हो सकते है. इस समय कुछ ऐसी बातें किसी करीबी व्यक्ति के बारे में सुनने को मिल सकती है. जो काफी खराब हो सकती है. इस समय सामने वाले की भावनाओं को समझने का प्रयास कर सकते है. निजी बातों को कार्य क्षेत्र में लोगों के साथ साझा ना करें. संभव हैं, कि कार्यों की सफलता से कोई सहयोगी ईर्ष्यावश उन निजी बातों को सार्वजनिक कर सकता है. वर्तमान परिस्थितियों में किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए.

Advertisement

परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. इस स्थिति में सभी लोगों से बातचीत कर इस विवाद को खत्म करने की सोच रख सकते है. इस समय कोई व्यक्ति पारिवारिक जीवन में गलतफहमी उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है. जरा सी भी लापरवाही सभी लोगों के रिश्ते आपस में खराब कर सकती है. जल्दबाजी के चलते किसी कार्य करने से चूक सकते है. जिसके चलते आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव हो सकता है. 

स्वास्थ्य: कान से कुछ समय से कम सुनाई दे सकता है. घरेलू उपचार कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए गए किसी धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त न होने के कारण किसी बड़े निवेश का हिस्सा बनने से आशंकित हो सकते हैं. 

रिश्ते: प्रिय के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. इस जगह पर आने की इच्छा काफी समय से बनी हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement