Kumbh Tarot Rashifal 17 February 2026: धैर्य और संयम के साथ खुद को अच्छा बनाने का प्रयास करें, लाभ होगा

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 17 February 2026: आपकी सफलता और मेहनत सामने वालों को खुद ब कुछ चुप करा देगी. बेकार की गहमागहमी व्यक्तित्व पर सवाल उठा सकती है. धैर्य और संयम के साथ चल रही स्थितियों का सामना कर खुद को अच्छा बनाने का प्रयास करें.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:-The Moon

किसी भी कार्य में अच्छी सफलता की प्राप्ति नहीं होने से चिंतित हो सकते है. कार्य का आकलन कर सकते है. इस समय कार्य क्षेत्र में आपकी योजना किसी और को सौंपी जा सकती हैं. व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों के चलते मन कार्यों से हट सकता हैं. इससे काफी परेशानी महसूस हो सकती है. कुछ कुछ समय इन सभी परेशानियों से दूर किसी शांत जगह पर जा सकते हैं. किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं.

Advertisement

आपके कार्यों की सफलता कुछ लोगों को खिलाफ कर सकती है. संभव हैं कि बदला लेने के लिए वह आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला दें. इस समय इन बातों का जवाब देने की जगह कार्य पर ध्यान केंद्रित करें. आपकी सफलता और मेहनत सामने वालों को खुद ब कुछ चुप करा देगी. बेकार की गहमागहमी व्यक्तित्व पर सवाल उठा सकती है. धैर्य और संयम के साथ चल रही स्थितियों का सामना कर खुद को अच्छा बनाने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य: अपने वजन पर काबू पाने के प्रयास कर सकते हैं. इस बात का विश्वास है,जल्द ही आप वजन पर नियंत्रण पा लेंगे. 

आर्थिक स्थिति: किसी करीबी व्यक्ति के साथ संपत्ति को खरीदने की योजना बना सकते हैं. दोनों इस संपत्ति को साझेदारी में खरीदने की इच्छा रखते हैं. 

रिश्ते:पिता के पुराने मित्रों से मिलने उनके गांव जा सकते हैं. पुराने लोगों के साथ मिलना आनंदित कर सकता हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement