Kumbh Tarot Rashifal 15 March 2026: नाराजगी हो सकती है,धन निवेश से फायदा होगा

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 15 March 2026: इस बात से दोनों काफी परेशानी महसूस करेंगे.सामने वाले को पुनः कोशिश करने की सलाह दे सकते है.समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Hierophant 

कार्य क्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ कार्य को लेकर दुविधा हो सकती है.जो अभी कार्य क्षेत्र में नया आया हो सकता है.सामने वाला बात समझ नहीं पा रहा है.इस कारण चिड़चिड़ाहट हो सकती है.इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें.इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की मदद ले सकते है.गुस्सा करना किसी बात का समाधान नहीं होता है.इस बात को समझने का प्रयास करें.जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बैठाने की कोशिश धीरे धीरे सफल होती नज़र आ रही है.

Advertisement

किसी नए कार्य की योजना को अन्य लोगों के साथ साझा न करें.पारिवारिक मामलों में किसी कानूनी सलाहकार से मुलाकात करेंगे.परिवार का कोई सदस्य संपत्ति को अकेले हड़पने की कोशिश कर सकता है.जिस कारण पारिवारिक मामला न्यायालय तक जा सकता है.इस बात से थोड़ी नाराजगी हो सकती है.प्रिय के परिजन विवाह की अस्वीकृति दे सकते है.इस बात से दोनों काफी परेशानी महसूस करेंगे.सामने वाले को पुनः कोशिश करने की सलाह दे सकते है.समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं.जिन कार्यों को पूरा करने में बाधाएं आ रही हैं.उन्हें अब थोड़े से प्रयास में पूरा कर सकते है.

स्वास्थ्य:कान में दर्द को लेकर काफी परेशान हो सकते है.खानपान में सुधार लाएं.

आर्थिक स्थिति:पूर्व में किए किसी धन निवेश में अच्छा प्रतिफल मिल सकता है.

रिश्ते: कई रिश्तों को निभाते समय झुकना पड़ सकता है.पर सामने वाले को हावी न होने दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement